Site icon Grand Gumber News

हीरापुर-जरवाय इलाके में 2 घंटे से चक्काजाम जारी, बच्चों की मौत से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे

राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर-जरवाय इलाके में दोपहर से चक्काजाम की स्थिति बनी हुई है। पिछले दो घंटे से रिंग रोड नंबर 3 पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यह विरोध प्रदर्शन दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद शुरू हुआ, जिन्होंने इलाके में बने एक गहरे गड्ढे में डूबकर दम तोड़ दिया।घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है।

प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और इलाके में निर्माण कार्य कर रहे प्राइवेट बिल्डर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर सीएसपी, एडीएम, एसडीएम और चार थाना क्षेत्रों की पुलिस मौजूद है।प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं जाम की वजह से रिंग रोड नंबर 3 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version