Site icon Grand Gumber News

हेमु दीदी की पुण्यतिथि पर कॉलोनी वासियों ने मिलकर याद करते हुए उन्हें दी श्रद्धांजलि।

हेमू देवी चौक का निर्माण गणेश नगर अन्नपूर्णा कॉलोनी सेक्टर 2 वार्ड नंबर 46 में 2 दिसंबर 2023 को किया गया। हेमू देवी चौक को नगर पालिका निगम बिलासपुर ने स्वीकृति प्रदान की है। हेमु दीदी की पुण्यतिथि पर उन्हें शहर के हेमूनगर देवरी खुर्द, रेलवे परिक्षेत्र एवं गणेश नगर अन्नपूर्णा कॉलोनी के निवासियों जिसमें महिलाएं बच्चें बड़े सभी ने मिलकर श्रद्धांजलि दी। स्व.ए हेमलता जिसे हेमू दीदी के नाम से जाना जाता हैं, उसने समाज के लिए बहुत नेक कार्य किया है। हेमू ने एक समाज सेविका रहते नेत्रहीन बच्चों की सेवा की और सोलापुरी माता में सेवा दी। साथ ही दुर्गा मंदिर, तेलुगू राम मंदिर, मरी माता पूजा, ब्रह्म विहार आश्रम, वृद्ध आश्रम, कुष्ठ रोगी के साथ ही नेत्रहीन बालिकाओं को नृत्य एवं संगीत की शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया। समाजसेवी स्व. हेमू कैंसर के रोग से लड़ते हुए विदा हुई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सहित मोहल्ले वासी मौजूद रहे।

Exit mobile version