
हेमू नगर वार्ड नंबर 45 में रविवार को 150 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। भूमिपूजन नगर निगम महापौर पूजा विधानी के हाथों संपन्न हुआ।इस अवसर पर वार्ड पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पार्षद ने बताया कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।

सड़क निर्माण से मोहल्ले में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।महापौर पूजा विधानी ने कहा कि नगर निगम जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है। हेमू नगर के निवासियों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। कार्य जल्द शुरू होगा और तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।




