31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

*हेवेंस पार्क होटल के कर्मचारी/ग्राहकों को लोहे का चापड लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*

थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

सिविल लाईन पुलिस द्वारा किया गया आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।

हेवेंस पार्क होटल के कर्मचारी/ग्राहकों को लोहे का चापड लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ किया गया जप्त।

नाम आरोपी – हरि ओम अग्रवाल पिता स्व. नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ (छ.ग.)


विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/03/2024 को थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिला कि हेवन्स पार्क होटल में एक व्यक्ति लोहे का चापड लेकर कर्मचारी/ ग्राहकों को डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के दिए गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं हमराह स्टाफ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी हरि ओम अग्रवाल पिता स्व. नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles