Site icon Grand Gumber News

हैप्पी स्ट्रीट में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सिटी कोतवाली पुलिस ने हैप्पी स्ट्रीट क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आकाश सोनी उर्फ निक्की निवासी जूना बिलासपुर, बटनदार चाकू लेकर आम रोड पर लोगों में दहशत फैला रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version