Site icon Grand Gumber News

होली के दिन पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर…

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर एक पुलिसकर्मी द्वारा ऑटो चालक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल ऑटो चालक मुकेश दिवाकर ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी विकास कुर्रे ने नशे की हालत में न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल मुकेश दिवाकर के अनुसार, पुलिसकर्मी विकास कुर्रे होली के दिन अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। इसी दौरान दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विकास कुर्रे आए दिन उनके परिवार को डराता-धमकाता था। शाम करीब 5 बजे, नशे में धुत होकर वह फिर से झगड़ा करने पहुंचा और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे मुकेश बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद जब पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने थाना सिविल लाइन पहुंचा, तो आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।आरोप है कि उसने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी और एफआईआर दर्ज न करने का दबाव बनाया।पूरे मामले में पुलिस वाले के आरोपी होने पर सिविल लाइन पुलिस भी शायद मामले में गम्भीरता नही दिखा रही है,,सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सिविल लाइन पुलिस ने मामले में खानापूर्ति करके सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।फिलहाल घायल मुकेश दिवाकर की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Exit mobile version