Site icon Grand Gumber News

होली के दिन बिलासपुर में रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला…

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग लगाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना भारतीय नगर ग्वालिनी चैंबर के पास की है, जहां तिफरा निवासी आदि नामक युवक और अक्ष के बीच होली खेलते समय कहासुनी हो गई। मामूली विवाद अचानक झगड़े में बदल गया, और गुस्से में आकर आदि ने अक्ष पर नुकीले चाकूनुमा हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अक्ष को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसके साथी आकाश यादव ने इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच में सिविल लाइन पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version