Site icon Grand Gumber News

होली पर्व पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सघन जांच अभियान जीआरपी–आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, स्टेशन परिसर में शांति

होली पर्व के मद्देनज़र लगातार बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ के ड्यूटीरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल ऑफिस सहित सभी संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई।अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई।वर्तमान में स्टेशन परिसर में शांति का माहौल है और स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। उपरोक्त सूचना आदरपूर्वक प्रेषित है।

Exit mobile version