Site icon Grand Gumber News

होली पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार सकरी पुलिस ने फरार आरोपी को सम्बलपुर से धरदबोचा, हत्या की नियत से किया था वार

होली के दिन अटल आवास सकरी में चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी करन बंजारे को सकरी पुलिस ने ओडिशा के सम्बलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे टीम ने रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।घटना बीते 14 मार्च को होली खेलते वक्त आरोपी करन बंजारे और उसके साथियों ने झगड़ा करते हुए कान्हा मानिकपुरी पर चाकू से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आहत को बिलासपुर व नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरी रिपोर्ट में चोट को जानलेवा पाया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी।थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सम्बलपुर में रहकर ऑटो चला रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य और आरक्षक सुनील सिंह की टीम ने सम्बलपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Exit mobile version