Site icon Grand Gumber News

होली पर ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी जांजगीर-चांपा पुलिस हाई-टेक मोड में

जांजगीर-चांपा में होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने ड्रोन तकनीक का सहारा लिया है। त्योहार के मद्देनज़र संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर अब हवाई निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।पुलिस के अनुसार जापानी तकनीक से लैस तीन ड्रोन अलग-अलग स्थानों से उड़ाकर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

इन ड्रोन की मदद से प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।इसके साथ ही संकरी गलियों और ऐसे क्षेत्रों पर भी निगरानी संभव होगी, जहां पुलिस बल की सीधी पहुंच कठिन रहती है। ड्रोन के जरिए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी, जिससे यातायात सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि त्योहार सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Exit mobile version