36.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

होली से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर खरीदारी, हर्बल कलर और नई डिज़ाइन की पिचकारियां बनीं आकर्षण का केंद्र, व्यापारियों में उत्साह।

होली के पूर्व बाजारों में त्योहार की खुमारी साफ नजर आ रही है। बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले मंगलवार को दिनभर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। सुबह से ही लोग परिवार के साथ रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य सामग्री खरीदने बाजार पहुंचे। देर शाम तक प्रमुख बाजारों में रौनक बनी रही और कई स्थानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी।इस बार बाजार में पारंपरिक रंग-गुलाल के साथ कई नई वैरायटी की सामग्री उपलब्ध है। बच्चों के लिए कार्टून और आधुनिक डिज़ाइन की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं हर्बल कलर और ऑर्गेनिक गुलाल की मांग भी बढ़ी है, जिससे लोग रासायनिक रंगों से दूरी बना सकें। मुखौटे, रंगीन टोपी और अन्य सजावटी सामग्री भी खूब बिक रही है। कीमतों में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles