25.7 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

होली से पहले रायगढ़ में पुलिस का सुरक्षा मार्च बाइक पेट्रोलिंग से दिया सख्त संदेश

रायगढ़ में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में बाइक पेट्रोलिंग और सुरक्षा मार्च निकाला गया, जिसमें कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल सहित कई थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।पेट्रोलिंग का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देना रहा। पुलिस ने जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और लगातार गश्त जारी रखी गई है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहार तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि होली की आड़ में हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और जिले में शांति एवं सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles