Site icon Grand Gumber News

◆ *एक लोहे का धारदार चपड़ा को लेकर लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार .।*

थाना -पचपेड़ी जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
अप. क- 415 / 23
धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट |

एक लोहे का धारदार चपड़ा को लेकर लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार .।

1 राहुल मधुकर पिता परमेश्वर मधुकर उम्र 18 साल साकिन पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.12.2023 को दौरान पेट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिला ग्राम पतईडीह आईटीआई के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहा का धारदार चपडा को लेकर आम जगह पर लहरा कर आने जाने वाले को भयभीत करते हुये पाया गया, जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप. पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात मौके पर ही आरोपी राहुल मधुकर पिता परमेश्वर मधुकर उम्र 18 साल साकिन पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के कब्जे से एक लोहे का धारदार चपड़ा को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया जाकर उक्त आरोपी को दिनॉक 25.12.2023 को विधिवत गिर. कर दिनांक 26.12.2023 को न्यायिक रिमांण्ड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उप. निरी ओम प्रकाश कुर्रे , प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक अश्विनी पटेल , रघुनाथ रेड्डी का विशेष भुमिका रही।

Exit mobile version