28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

➤ *थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से गांजा बेचते हुए 01 आरोपी तखतपुर के गिरफ्त में*

थाना तखतपुर अपराध क्रमांक-141/2024

जिला बिलासपुर छ०ग० धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निर्देश पर तखतपुर पुलिस द्वारा अवैध कार्य करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही

थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से गांजा बेचते हुए 01 आरोपी तखतपुर के गिरफ्त में

जप्त मसरूका आरोपी के कब्जे से 530 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन 6000 रूपये किया गया जप्त जप्त

आरोपी का नाम शेख सलमान पिता शेख जल्लू उम्र 34 साल निवासी मुसलमान मोहल्ला बडे बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना तखतपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 24/02/2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मण्डी चौक टैक्सी स्टैण्ड के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गाँजा रखा है, कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा के द्वारा टीम गठित कर तखतपुर मण्डी चौक के पास रेड कार्यवाही करने पर उक्त संदेही व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ गाँजा 530 ग्राम कीमती करीबन 6000 रूपये को बिकी करने हेतु रखा मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शेख सलमान बताया। जिसके द्वारा मादक पदार्थ गाँजा रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट की विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा थाना प्रभारी थाना तखतपुर, सउनि भारत सिंह मरकाम, आरक्षक मोहन कोराम, मनमोहन कोसले सुनील सूर्यवंशी आशीष वस्त्रकार नीलकमल का विषेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles