थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0
➤ थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध 34(1)क, 34(1)ख आब अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
आरोपी से 17 पाव देशी मदिरा व बिक्री रकम ₹300 जप्त
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (IPS) श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थ के कारोबारियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 19.01.2024 को थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना हिर्री के टीम द्वारा आरोपी जितेंद्र साहू आ श्री राजू साहु उम्र 19 वर्ष सा कडार थाना चकरभाठा को मुखबिर सूचना के आधार पर देशी मंदिरा और बिक्री रकम के साथ रंगे हाथ पेन्ड्रीडीह चौक के पास पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम् के तहत कारवाही की गई। कार्यवाही लगातार किया जा रहा है।





