Site icon Grand Gumber News

➤ हिर्रीमें निजात अभियान के तहत की गई आबकारी एकट की कार्यवाही > आपरेशन निजात के मद्देनजर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही

थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0

अपराध क्र. 16/2024 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट

➤ हिर्रीमें निजात अभियान के तहत की गई आबकारी एकट की कार्यवाही

आपरेशन निजात के मद्देनजर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब मोटर साइकिल वाहन कमांक सीजी 10 ए यू 7330 किया गया जप्त

02 आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (IPS) श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थ के कारोबारियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 13.01.2024 को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना हिर्री के टीम द्वारा ग्राम खजुरी मेन रोड के पास आरोपी 1. ओमप्रकाश कोसले पिता शंकर लाल कोसले उम्र 28 साल 2. विरेन्द्र कुमार मोहले पिता स्व. भागीरथी मोहले उम्र 45 साल साकिनान खजुरी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ का शराब कीमती 1400 रुपये एवं मो०सा० होण्डा साईन कमांक सीजी 10 एयू 7330 को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 13.01.2024 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू प्र०आर० 846 संतोष यादव, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक 803 उपेन्द्र सिंह, आरक्षक 1383 जितेन्द्र जगत, आरक्षक 1466 चन्द्र कुमार ध्रुव का विशेष योगदान रहा! आरोपी 1. ओमप्रकाश कोसले, 2. वीरेंद्र कुमार मोहले विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version