24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

 रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
 रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
 शराब कोचिये को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।
 जप्ती – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी- नरेन्द्र पटेल पिता रामखिलावन पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी साँधीपारा रतनपुर थाना रतनपुर

          जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 29/02/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि साँधीपारा रतनपुर का नरेन्द्र पटेल अपने घर के बाड़ी़ में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिये रखा हैं। कि मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के साँधीपारा रतनपुर जाकर घेराबंदी कर साँधीपारा रतनपुर निवासी नरेन्द्र पटेल के घर के बाड़ी से 15-15 लीटर 02 प्लास्टिक के डिब्बे में 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के  कार्यवाही कर आरापी को गिरफ्तार किया गया। 
     उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. कीर्ति पैकरा, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles