Site icon Grand Gumber News

💠पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरप्तार

चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 122/ 24 धारा 354(घ),506,354भादवि

💠पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरप्तार

नाम आरोपी – हरप्यारे उर्फ़ प्यारेलाल मिरझा पिता मोतीलाल मिरझा उम्र 28 सा कंचनपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 05.02.2024 को पीड़िता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 05.02.2024 के सुबह 09:00 बजे इससे पूर्व ग्राम कंचनपुर निवासी हरप्यारे उर्फ़ प्यारेलाल मिरझा के द्वारा प्रार्थिया को आते जाते पीछा कर छेड़छाड़ किया है तथा शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिया है । प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा पीड़िता का महिला अधिकारी के कथन उपरांत प्रकरण मे धारा 354 आईपीसी जोड़ी गई.मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई. जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये थे। के परिपालन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमती अर्चना झा,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर आरोपी की गिरप्तारी हेतु उनके सकुनत पर पतासाजी कर आरोपी घर मे दबिश देकर आरोपी हरप्यारे उर्फ़ प्यारेलाल पिता मोतीलाल उम्र 28 सा कंचनपुर चौकी बेलगहना को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, जिसे आज दिनांक 06.02.2024 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय प्रआर भुनेश्वर मरावी, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, आरक्षक हेमंत चंद्राकर, कौशल बिंझवार की विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version