Site icon Grand Gumber News

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑*सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दी गई स्कूली छात्रों को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी*🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दी गई स्कूली छात्रों को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत भव्य शुभारंभ के साथ ही महीने भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के दिशा निर्देश पर स्कूली छात्र-छात्राओं को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के विषय में अवगत कराने तारबहार थाना परिसर में स्थित आई0सी0सी0सी0 कैमरा भवन कार्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं को इसकी उपयोगिता एवं यातायात के नियम के जागरूक करने निर्देशित किया गया।

आदेश के परिपालन में जिला रोड सेफ्टी सेल के उपनिरीक्षक उमाशंकर पांडे द्वारा आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल तारबहार एवं सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को “इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम” के अंतर्गत शहर में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कैमरा और कैमरा की उपयोगिता ,उसके कार्य एवं मॉनेटरी व ई चालान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए, यातायात नियमों की बारीकियां से जानकारी दी एवं सदैव यातायात नियम का पालन करने और सुरक्षित रहने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

Exit mobile version