37.7 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

1 जनवरी से सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य समय पर नहीं आने पर कटेगी सैलरी, कलेक्टर ने दी चेतावनी

कलेक्ट्रेट मंथन सभागार में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आगामी 1 जनवरी से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाएगा, जो कर्मचारियों की सैलरी से जुड़ा रहेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्यालय समय में देरी या अनुपस्थिति दर्ज होने पर स्वचालित रूप से वेतन में कटौती होगी। यह सिस्टम मोबाइल ऐप आधारित होगा, जो कार्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में ही सक्रिय रहेगा, ताकि किसी भी व्यक्ति द्वारा घर या अन्यत्र स्थान से उपस्थिति दर्ज न की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि इस व्यवस्था से कार्य संस्कृति में सुधार, पारदर्शिता और समय पालन सुनिश्चित होगा।बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में लगातार निरीक्षण और सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध उत्खनन, बगैर ढके कोयला-राखड़ परिवहन और वन क्षेत्र में खनन पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही बंद हो चुकी योजनाओं से जुड़े बैंक खातों को एक सप्ताह में बंद कर राशि राज्य खजाने में जमा कराने के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति वितरण, पीएम सूर्यघर योजना, सांसद खेल महोत्सव और यूथ फेस्टिवल की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles