Site icon Grand Gumber News

1 दिसंबर से मंत्रालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की जाएगी लागू, अधिकारी कर्मचारियों को करना होगा सुबह पंजीकरण 7 नवंबर तक अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रणाली आगामी 1 दिसंबर से पूर्ण रूप से प्रभावशील होगी।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी 7 नवंबर तक AEBAS पोर्टल पर स्व-पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रणाली मंत्रालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल मैं जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद ही वह यह मान्य होगा कि उन्होंने ऑफिस में हाजिरी दी है शासन की मंशा है कि मंत्रालय स्थित शासकीय कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होता कि प्रदेश भर से अपने कार्य को लेकर पहुंचने वाले लोगों को मंत्रालय में किसी प्रकार की सुविधा न हो।

Exit mobile version