Site icon Grand Gumber News

10वें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती बुधवार को मनाई गई। ये उनकी 357वीं जन्म वर्षगांठ

गुरु गोविंद जयंती हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है। वहीं, इस साल सिखों के 10वें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती बुधवार को मनाई गई। ये उनकी 357वीं जन्म वर्षगांठ थी।बता दें कि गुरु गोविंद की जयंती को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारों में इकट्ठा होते हैं और गुरु को याद करके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। बिलासपुर में भी गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर गोद पर अस्तित्व सेंट्रल गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया जहां पटना से आए ज्ञानी सरबजीत सिंह जी अमृतसर से आए भगत सिंह जी के द्वारा साध संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया गया पिछले तीन दिनों से लगातार गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर यहां नगर कीर्तन के साथ ही कीर्तन दरबार सजाया गया है जहां शब्द कीर्तन से सभी को निहाल किया जा रहा है बुधवार को भी यहां सुबह से ही बड़ी संख्या में सिख समाज के सदस्य केंद्रीय गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए इसके साथ ही यहां जनप्रतिनिधि भी गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे और प्रदेश की खुशहाली की कामना उनसे कि इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी समाज के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के बीच बरताया गया।

Exit mobile version