Site icon Grand Gumber News

10 दिन बाद कब्र से निकाला शव विवाहिता की संदिग्ध मौत, रविवार को हुआ दोबारा पोस्टमार्ट

बुंदेला गांव में विवाहिता जया सांडे की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा कदम उठाया गया है। मायके पक्ष की शिकायत पर 23 वर्षीय जया का शव 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया। एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शनिवार को शव निकासी की कार्रवाई पूरी की।

इसके बाद शव को जांच के लिए सिम्स भेजा गया, जहां रविवार को मेडिकल टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version