Site icon Grand Gumber News

10 सूत्रीय मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों दो दिवसीय हड़ताल पर, मांग पूरी नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ दो दिवसीय हड़ताल पर है… पहले दिन जिला स्तर पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया… और कल अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे… कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, मेडिकल अवकाश की सुविधा, पब्लिक हेल्थ केडर की स्थापना और लंबित 27% वेतन वृद्धि शामिल हैं… कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है…

आंदोलन के दूसरे दिन प्रदेशभर से 16 हजार से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी राजधानी रायपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव करेंगे… प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अब तक सिर्फ आश्वासन दिए हैं… लेकिन अमल नहीं किया गया… उनकी मांग है कि संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को स्थायी किया जाए और अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था भी लागू की जाए।

Exit mobile version