जय वन्दे मातरम् बिलासपुर द्वारा 108 राम भक्तो को श्री राम लला के दर्शन कराने अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय नगर को राममय बनाने के लिये 21 जनवरी को संगठन द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा के समय संगठन द्वारा यह भी तय किया गया की समय-समय पर बिलासपुर के राम भक्तो को न्यूनतम शुल्क में अयोध्या दर्शन कराएँगे। इस कड़ी में जय वंदे मातरम् संगठन के द्वारा 14 मई मंगलवार को 108 राम भक्तो को राम लला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाया जा रहा है। जिसके लिये रजिस्ट्रेशन कराया गया था।
यात्री 14 मई को उसलापुर से गरीब रथ ट्रेन से लखनऊ जाएंगे। वहां से सभी यात्रियों को बस द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा। वहां सभी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की गईं.15 मई को सुबह 10 बजे तक सभी राम भक्त अयोध्या पहुँच कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे. 16 को सुबह 8 बजे वापसी होगी, बस द्वारा लखनऊ की ओर प्रस्थान करेंगे जहां दोपहर 2 बजे वापस गरीब रथ ट्रेन के द्वारा 17 मई को सुबह 5 बजे उसलापुर स्टेशन पहुँच जायेंगे। इस यात्रा के लिये सभी यात्रिओ से रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप मे मात्र एक हजार रूपये लिये गये है। इसमे संगठन द्वारा रास्ते मे नास्ता और भोजन की व्यवस्था की गई है। उसी प्रकार वापसी में लखनऊ मे दोपहर के भोजन और सतना मे रात्रि के भोजन की व्यवस्था की गई है। इस यात्रा मे सभी यात्रियों के लिये सारी व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है सभी राम भक्त यात्री भगवा वस्त्र या पीला वस्त्र धारण करेंगे।

