
सक्ती जिले के बाराद्वार में जमीन की रजिस्ट्री कराने रायगढ़ के 2 लोगों ने 11 करोड़ की धोखाधड़ी की। इस मामले में गुरुश्री इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जिले के बाराद्वार में जमीन की रजिस्ट्री कराने रायगढ़ के 2 लोगों ने 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. मामले में बाराद्वार पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले नानक बंसल, मुकेश बंसल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. धोखाधड़ी करने वाले नानक बंसल और मुकेश बंसल, रायगढ जिले के रहने वाले हैं. पुलिस केमुताबिक, बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के निमेश प्रताप सिंह ने बताया कि रायगढ़ के गुरुश्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मुकेश बंसल और नानक बंसल ने बाराद्वार क्षेत्र के छितापड़रिया की 10.032 हेक्टेयर खदान की भूमि को खरीदी बिक्री की बात हुई थी.




