Site icon Grand Gumber News

112 आपातकालीन वाहन में महिला की डिलीवरी, बच्चे और मां दोनों सलामत।

डायल 112 के द्वारा प्रदेश में जनकल्याण और आपातकालीन सेवा के दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिरकोना निवासी एक गर्भवती महिला के लिए डॉयल-112 की टीम फरिश्ता बनकर पहुंची। प्रसव पीड़ा से तड़प रही यह ग्रामीण महिला मदद का इंतजार कर रही थी। घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। सूचना मिलते ही 12 मिनट में महिला के घर बिलासपुर 112 पुलिस की वाहन पहुंची।

महिला को वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गया। डायल-112 कर्मचारी आरक्षक दीनबंधु द्वारा तत्काल डिलीवरी के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। मितानीन और परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जहां माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने डायल 112 स्टाफ़ की प्रशंसा की है।

Exit mobile version