Site icon Grand Gumber News

12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्र जुटा रहे जानकारी।

12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्र जानकारी जुटाने लगे हैं। एडमिशन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर आने को कहा जा रहा है। 10 मई को सीजी बोर्ड और उसके बाद सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट निकल चुका है। जिन स्टूडेंट ने मेडिकल और इंजीनियरिंग फील्ड में जाना तय किया है। उनके सामने स्थिति स्पष्ट है लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेकर स्नातक करने की इच्छा रखने वाले छात्रों ने एडमिशन के लिए बेहतर कॉलेज का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जब से मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश देने का ट्रेंड बड़ा है तब से एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा बड़ी है। शहर में नेक से ए ग्रेड प्राप्त कर चुके कॉलेज में एडमिशन लेना छात्रों की प्राथमिकता रही है। ऐसे कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट का पहुंचना भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि 15 जून से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Exit mobile version