Site icon Grand Gumber News

12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार महिला से मिलाने के बहाने किया दुष्कर्म सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सरकंडा पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बशीर मेमन उर्फ भाईजान निवासी कुम्हारपारा को रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने परिचित महिला से मिलाने के बहाने पीड़िता को श्लोक विहार स्थित खाली मकान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट की।आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी और बाद में होटल में भी दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बनी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version