34.2 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

125 दिन रोजगार का सरकारी दावा मनरेगा मजदूरों के लिए बना सिर्फ कागजी वादा

बिलासपुर। मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और गरीबों से रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला मशाल यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में पिछले दो वर्षों से मनरेगा के कार्य लगभग ठप पड़े हैं मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल पा रहा है

जिससे गरीब परिवारों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि बीते दो सालों में मनरेगा मद में कितना बजट खर्च हुआ और वास्तव में कितने लोगों को रोजगार मिला नेताओं का कहना है कि सरकार 125 दिन रोजगार देने का दावा कर रही है जबकि हकीकत यह है कि मजदूरों को 60 दिन का काम भी मुश्किल से मिल पा रहा है

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है और इसके नियमों में बदलाव कर गरीबों पर अन्याय किया जा रहा है कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक मनरेगा को मजबूत नहीं किया जाता और मजदूरों को पूरा रोजगार सुनिश्चित नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles