Site icon Grand Gumber News

14 साल से नौकरी के इंतजार में अभ्यर्थी,एसईसीआर के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

एसईसीआर के द्वारा 2010 में ग्रुप डी की भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद अभ्यर्थी 14 वर्षो से नौकरी के लिए लड़ाई लड़ रहे है।सोमवार को बिलासपुर सहित अलग अलग राज्यों से एसईसीआर घेरने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि वे लोग कोर्ट और कैट दोनों स्थानों से केस जीत चुके है।इसका फैसला भी मार्च 2024 में शेष अभ्यर्थियों के हित मे आ चुका है।बावजूद इसके एसईसीआर अबतक इन्हें जॉइनिंग नही दे रहा है।जबकि सभी अभ्यर्थियों ने विधिवत 2010 में जारी ग्रुप डी के नोटिफिकेशन के बाद पहले पहले फिर रिटर्न दिया उसके बाद फिजिकल दिया फिर अंत मे तमाम दस्तावेजों की जांच कर इनका मेडिकल प्रक्रिया भी विधिवत पूरा हो चुका है।बावजूद इसके एसईसीआर बिलासपुर द्वारा इन्हें नियुक्ति नही दी जा रही है।इससे शेष अभ्यर्थी खासे नाराज है।सभी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि वे एक नौकरी के लिए अपना पूरा जीवन निकाल दिए। अब वे भविष्य में क्या करेंगे उनके पास एक रेलवे के नौकरी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है।इसलिए अगर उन्हें नौकरी नही मिलती है तो सभी अभ्यर्थी मिलकर एसईसीआर बिलासपुर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे जिसका जिम्मेदार भी रेल प्रशासन होगा।

Exit mobile version