Site icon Grand Gumber News

15 अगस्त आजादी का महोत्सव की तैयारी जोरों पर, नृत्य, देशभक्ति गीत, झांकी का बच्चे कर रहे रिहर्सल।

15 अगस्त आजादी का महोत्सव मनाने सभी तैयारी में जुटे हुए हैं, मुख्य आयोजन पुलिस ग्राउंड में होना है जिसे लेकर सभी स्कूलों में रिहर्सल किया जा रहे हैं, यहां नृत्य देशभक्ति गीत, झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होता हैं। इसके लिए सभी स्कूल के बच्चों को सहभागिता के लिए कहा गया है, जिसे लेकर स्कूलों में इन दिनों तैयारी चल रही है।

बच्चे देशभक्ति गीत पर नृत्य करते हुए जमकर पसीना बहा रहे है। चिंगराजपारा के स्वामी आत्मानंद स्कूल से प्रतिवर्ष बच्चे पुलिस ग्राउंड में भाग लेने पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बच्चे देशभक्ति नृत्य और गीत दोनों की तैयारी कर रहे है, स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि आजादी का महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने बच्चों में जबरदस्त उत्साह है।

Exit mobile version