Site icon Grand Gumber News

1996 बैच के निरीक्षक राजेश वर्मा ने बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में अपना पदभार ग्रहण किया।

1996 बैच के निरीक्षक राजेश वर्मा ने बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट की जिम्मेदारी निरीक्षक भास्कर सोनी संभाल रहे थे, जिनका तबादला नागपुर कर दिया गया है। बता दें कि 1996 बैच के निरीक्षक राजेश वर्मा एसआई से निरीक्षक तक के अपने 16 वर्षो के सफर के दौरान शहडोल, दुर्ग, भिलाई, कोरबा में अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

राजेश वर्मा की गिनती तेज तर्रार पुलिस अफसरों में होती है। शायद यही वजह है कि इनकी वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए इन्हें बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश वर्मा ने कहा है कि बढ़ते चोरी पर अंकुश लगाना, बेसिक पुलिसिंग पर जोर देकर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Exit mobile version