
मस्तुरी थाना पुलिस ने उड़ीसा से फरार चल रहे आरोपी अखुजा उर्फ अकुजा महानद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के मामले में फरार था। पुलिस ने उसकी लोकेशन सीडीआर और तकनीकी जांच के आधार पर ट्रेस कर कार्रवाई की।दरअसल 1 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जयरामनगर के पास घेराबंदी कर नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोबाइल और एक वेगन आर कार जब्त की गई थी, जिसकी कुल कीमत 7.11 लाख आंकी गई। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।जांच के दौरान आरोपी विनोद वर्मा के बयान पर फरार आरोपी अखुजा महानद का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने उड़ीसा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। मस्तुरी पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी गिरोह को बड़ा झटका लगा है।




