Site icon Grand Gumber News

20 लाख से ज्यादा की लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार मिर्ची पावडर डालकर अपहरण, मैनपाट में खाई में फेंका था पीड़ित को

जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख 18 हजार 700 रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सायबर टीम और थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मास्टर माइंड योगेश रात्रे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अरविंद इंडस्ट्रीज के सुपरवाइजर हरीश देवांगन की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर उसका अपहरण किया, जबरन कार में बैठाकर नगदी लूटी और जान से मारने की नीयत से मैनपाट की गहरी खाई में धक्का देकर फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सायबर टीम ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध वाहन की पहचान की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार और आरोपियों तक पुलिस पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 13 लाख 75 हजार रुपये, एक वेन्यू कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version