Site icon Grand Gumber News

2027 तक 5 लाख परिवारों को मिलेगा सूर्यघर योजना का लाभ: मुख्यमंत्री साय,छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन और खपत में देश से काफी आगे – 97वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ उल्लेख…

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित 97वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस फोरम ऑफ रेगुलेटर्स में कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश के 5 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। मार्च 2027 तक 1.30 लाख घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य है, लेकिन राज्य सरकार इसे 5 लाख तक बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उपभोक्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार मिलाकर सौर संयंत्र की लागत का 75% तक सब्सिडी मिलेगी।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। वर्तमान में राज्य में 30 हजार मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है और हाल ही में 32 हजार मेगावाट क्षमता वाले नए बिजलीघरों के लिए एमओयू किए गए हैं। आने वाले वर्षों में राज्य का लक्ष्य 60 हजार मेगावाट से अधिक उत्पादन क्षमता हासिल करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति बिजली खपत में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय औसत से काफी आगे है। राज्य में यह 2,211 यूनिट है, जबकि देश का औसत केवल 1,255 यूनिट है। उन्होंने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में नीति में किए गए संशोधनों की जानकारी दी और कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को औद्योगिक नीति में प्राथमिकता दी गई है। सम्मेलन में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जिश्नु बरुआ सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version