Site icon Grand Gumber News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी, मुख्य आयोजन बिलासपुर के बहतराई इनडोर स्टेडियम में।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, इस बार दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बहतराई के स्वर्गीय बी आर यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर के इनडोर स्टेडियम में योग कार्यक्रम होंगे। इसमें मंत्री केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, अरुण चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। योग कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक होगा, इसमें शहर भर के स्कूल समेत सभी सामाजिक राजनीतिक संगठन भाग लेंगे। अतिरिक्त कलेक्टर आर ए कुरुर्वंशी ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने रूपरेखा बना ली है, साथ ही सभी से योग कार्यक्रम में शामिल होने निवेदन किया है।

Exit mobile version