Site icon Grand Gumber News

22 मार्च से शुरू होगी अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा, विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र की जारी, परीक्षा की तैयारी की पूर्ण

22 मार्च से अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की शुरुआत हो रही है जिसे लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने समस्त तैयारियां पूरी कर ली है परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के साथ उड़न दस्तों का गठन भी कर दिया गया है इसके अलावा प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका छापने का काम भी लगभग पूरा हो गया है और इसे एक या दो दिनों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिया जाएगा 22 तारीख को हिंदी की परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा की शुरुआत होगी जो लगभग मई तक चलेगी परिषद के मद्देनजर विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं इसके मद्देनजर विद्यार्थी साइबर कैफे में जाकर अपना प्रवेश पत्र ले सकता है तीन पारियों में होने वाली विश्व विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो इसे लेकर विश्वविद्यालय ने प्राचार्यो की बैठक के साथ अन्य सभी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं जिसके माध्यम से शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी कोरोना संक्रमण में लगी पाबंदी हटने के बाद पहली बार ऑफलाइन परीक्षा विश्वविद्यालय में हो रही है ऐसे में सभी व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण संपन्न हो इसका प्रयास विश्वविद्यालय ने किया है

Exit mobile version