Site icon Grand Gumber News

22 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, पुलिस की अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई जारी

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना अकलतरा पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल श्रीवास निवासी बरगंवा को 22 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 4400 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई। इस अभियान में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर विकास मिश्रा और आरक्षक भूषण राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version