Site icon Grand Gumber News

22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के बाद मामले को विवेचना में लिया है।

मंगला स्थित संकट मोचन कॉलोनी में रहने वाले युवक की फांसी लगाकर सुसाइड करने की जानकारी मिली है। मौकाए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने तस्दीक किया तो उन्हें पता चला कि मृतक युवक 22 वर्षीय अमितेश चौबे है। जो कि कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। घटना के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन लोन लिया हुआ था।जिसे वह जमा नहीं कर पा रहा था। इसलिए हो सकता है युवक ने दबाव में आकर ऐसा कदम उठाया हो। जिसकी संभावना जताई जा रही है।

बहरहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटक रहे लाश को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सिम्स भेज दिया। पुलिस इस मामले में हर एक पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पूरी जांच पड़ताल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version