Site icon Grand Gumber News

23 सितंबर से मौसम में बदलाव, हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद

सितंबर के 21 दिनों की बात करे तो महज पौन 4 इंच ही बारिश हुई है। यही कारण है कि ठंड का सीजन शुरू होने के पहले उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर से मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। जैसा कि देखा जा रहा है आज सुबह से ही मौसम में काफी हद तक परिवर्तन आया है। हल्की बारिश के साथ मौसम उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन दोपहर में वापस से मौसम में परिवर्तन देखा गया जिससे गर्मी और बढ़ गई शाम होते ही मौसम मे बदलाव आया आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही बारिश नहीं होने के कारण उमस भरे गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।

Exit mobile version