Site icon Grand Gumber News

24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफतार,रिश्ते को शर्मसार करने वाला छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार,रिश्ते के बहु से ही किया था किया था छेड़छाड़,मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अनैतिक कार्य की भी किया था मांग

बिलासपुर / प्रार्थिया द्वारा थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी सुरेश डहरिया पिता सुख दास डहरिया उम्र 44 साल निवासी
झाल बरतोड़ी थाना बिल्हा के द्वारा अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट कर छ छेड़ छाड़ करते हुए अनैतिक क्रिया की मांग कर मना प्रार्थिया द्वारा करने पर उसके पति और प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। मामला महिला संबंधी अपराध होने एवं गंभीर प्रकृति के होने से संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये शीघ्र पतासाजी करने एवं आरोपी के विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही करने निर्देशित करने उपरांत, राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस उप अधीक्षक बिलासपुर) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा थाने के अधिकारी /कर्मचारी की विशेष टीम गठित कर आरोपी सुरेश डहरिया पिता सुख दास डहरिया उम्र 44 साल निवासी झाल को घेराबंदी कर के पीड़िता के मोबाइल को बरामद कर आरोपी को दिनाँक 25.07.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Exit mobile version