Site icon Grand Gumber News

24 घंटे में चोरी का खुलासा, लोहे की रेलिंग और ई-रिक्शा बरामद सकरी पुलिस की सतर्कता से तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

सकरी पुलिस ने नेशनल हाईवे से लोहे की रेलिंग चोरी करने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा और करीब 5 क्विंटल लोहे की रेलिंग जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।जानकारी के मुताबिक 19 मई को अनिल बिल्डकॉम में सुपरवाइजर शुभम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एनएच 130 पर लगाए गए रेलिंग पाइप को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी योगेन्द्र तिवारी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने दो साथियों विकास बंजारे और शेखर यादव के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।आरोपियों की निशानदेही पर ई-रिक्शा में लदे 30 हजार रुपये कीमत के रेलिंग पाइप बरामद किए गए। सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Exit mobile version