Site icon Grand Gumber News

24 दिन की पुलिस जांच में खुलासा तिफरा झाड़ियों में मिली जली हुई लाश उत्तरप्रदेश के ड्राइवर की

तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में 7 नवंबर को मिली जली हुई अज्ञात लाश का आखिरकार राज खुल गया है। लगभग 24 दिन की पड़ताल, मोबाइल सर्विलांस और वीडियो फुटेज के बाद पुलिस ने शव की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी गोपाल के रूप में की है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस को घटनास्थल से जले हुए कपड़े, मोबाइल के अवशेष और अन्य सामान मिला था, लेकिन पहचान मुश्किल थी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टर, सोशल मीडिया कैंपेन और आसपास के राज्यों की सूची से 250 मोबाइल नंबर खंगाले। इनमें से 17 मोबाइल नंबर बंद मिले, जिनमें एक लोकेशन यूपी तक ट्रेस हुई। उसी सिम की कॉल डिटेल से मृतक की पहचान आगे बढ़ी।पत्नी से मिलान के बाद कपड़े और कुछ सामान के आधार पर शव की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार मृतक ट्रक ड्राइवर था और घटना से 22 दिन पहले घर से गाड़ी लेकर निकला था। 6 नवंबर की रात उसने घर पर आखिरी बार बात की और बताया कि वह बिलासपुर के पास है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था और लोकेशन नहीं मिली।CCTV फुटेज में मृतक को घटना की रात करीब शराब दुकान से शराब खरीदते देखा गया था। उसके बाद वह किसके साथ गया और क्या हुआ—यह अब भी पुलिस के लिए बड़ा सवाल है। जांच टीम अब कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और संदिग्धों के लिंक खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।

Exit mobile version