Site icon Grand Gumber News

27 निजी कंपनियों ने लगाया मेगा प्लेसमेंट कैंप, 6,158 पदों के लिए हुई भर्ती।

स्थानीय लखीराम स्मृति ऑडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में युवाओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली ,अलग-अलग क्षेत्र के निजी कंपनियां के रिक्त पदों के लिए कैंप आयोजित किया गया था, 6158 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें ऑल इंडिया के लिए 4365, छत्तीसगढ़ के 479 और बिलासपुर शहर के 1309 पद थे, जिसे भरने युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

बढ़ती बेरोजगारी से राहत दिलाने गुरुवार को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार में किया गया ,जहां युवाओं की जबरदस्त भीड़ रही, यहां अलग-अलग निजी कंपनियों ने स्टॉल लगाए थे जिसमें कृषि, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल फाइनेंस सहित अलग-अलग क्षेत्र के पंद्रह सेक्टर की कंपनियां मौके पर युवाओं से फार्म लिया, आठवीं से स्नातक पास युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छा अवसर रहा। कैंप के प्रभारी सहायक कलेक्टर तन्मय मिश्रा ने बताया की कैंप को युवाओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, अगली बार और बड़े स्थान पर प्रयास किया जाएगा, इसमें आठवीं पास छात्र भी मनपसंद नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दिया जा रहा है.

कैंप में अलग-अलग राज्यों के लिए भी पद निकाले गए थे, यहां आठवीं से स्नातक पास युवाओं के लिए रोजगार की बेहद अच्छे अवसर थे,, कुल 6158 पदों के लिए अलग-अलग कंपनियों ने स्टॉल लगाये, जहां सुबह से ही युवाओं की भीड़ फॉर्म जमा करने नजर आई। शहर समेत आसपास तखतपुर मस्तूरी बील्हा भाटापारा से भी युवक अच्छी नौकरी की आस लिए यहां पहुंचे और उन्होंने इस कैंप की सराहना भी की, साथ ही कहा कि इसी प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए साथ ही सरकारी नौकरियों के भी इसी प्रकार विज्ञापन जारी कर भरती का अवसर युवाओं को मिलना चाहिए, वही कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जितने पद हैं उससे कई गुना ज्यादा आवेदन आए हैं, कंपनी द्वारा निर्धारित योग्यता से ज्यादा योग्यता वाले भी युवक आवेदन कर रहे हैं इससे कंपनियों में भी काफी उत्साह है।

गौरतलब हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्थानीय युवाओं को नौकरी देने इस विशाल कैंप का आयोजन किया गया है। निजी क्षेत्र की 27 कंपनियों द्वारा 6 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मांग आई है। कैंप सवेरे 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। मेगा प्लेसमेंट कैंप के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड पेन ड्राइविंग ड्राइविंग लाइसेंस मांगे गए थे, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई थी। जिला प्रशासन के इस आयोजन का युवाओं ने भरपूर लाभ उठाया, साथ ही आयोजन की सफलता को देखते हुए अगली बार इसे वृहद बड़े की कराने बात कही जा रही है, जिसमे बड़ी कंपनियों को भी कैंप में शामिल होने आमंत्रित किया जाएगा।

Exit mobile version