Site icon Grand Gumber News

29 अगस्त से 8 सितंबर तक बिलासपुर कटनी तीसरी रेल लाइन के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनें रहेगी रद्द।

एक बार फिर से एसईसीआर बिलासपुर ने बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। गौरतलब हो कि इस बार 29 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक बिलासपुर कटनी तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसी के मद्देनजर रेल प्रशासन ने इस बार बिलासपुर से कटनी रूट की ओर जाने वाली तकरीबन 46 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

इसी के साथ एमपी रूट की तकरीबन आठ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। जब इस संबंध में एसइसीआर बिलासपुर के सीपीआरओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्कीम एवं रेल परियोजनाओं के अंतर्गत यात्री सुविधाओं में विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है हालांकि जिन यात्रियों को असुविधा हो रही है उस पर भी उन्होंने खेद जताया।

Exit mobile version