Site icon Grand Gumber News

29 को बिलासपुर में राहुल की सभा, जायजा लेने पहुंचे दीपक बैज पत्रकारों के सवालों से बचते दिखे।

चुनाव आते ही जुबानी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे कांग्रेस में आक्रोश नजर आ रहा है, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी पर तमाम आरोप लगाये जा रहे हैं, राहुल गांधी के आगामी बिलासपुर आगमन की तैयारी का जायजा लेने बिलासपुर पहुंचे पीसीसी चीफ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि भाजपा के सामने कई मुद्दे हैं।

गरीबी बेरोजगारी जैसे मामले को नजअंदाज करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। दीपक बैज की बातों से कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान साफ झलक रही है। कांग्रेसीओ के पार्टी छोड़ने के सवाल को नजरअंदाज करते हुए, वे भाजपा पर ही आरोप लगाते दिखे। इस दौरान वे विवादित मेनिफेस्टो पर कन्नी काटते भी नजर आए।

Exit mobile version