Site icon Grand Gumber News

3 माह पहले चाकूबाजी की वारदात का चौथा आरोपी बेलगहना से गिरफ्तार।

चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर फरार हत्या के प्रयास मामले के चौथे आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने 3 महीने बाद बेलगहना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने हाफ मर्डर के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 महीने पहले उन्हें तालापारा से चाकूबाजी के मामले में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे चार लड़कों के द्वारा तालापारा में एक युवक को चाकू मार दिया गया था।चाकूबाजी के मामले में पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था लेकिन तालापारा निवासी आरोपी शाबिर खान फरार था। सिविल लाइन पुलिस को मूखबीर से सूचना मिली कि आरोपी बेलगहना में छुप कर रह रहा है। इसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने आरोपी को पकड़ने मुखबिर के बताए हुए स्थान बेलगहना के लिए एएसआई अवधेश सिंह सहित अन्य टीम को रवाना किया। टीम ने बेलगहना में आरोपी शाबिर खान के ठिकाने पर दबिश देकर उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।

Exit mobile version