Site icon Grand Gumber News

32 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा पटवारियों का हड़ताल स्थगित, 3 माह में मांग पूरी करने पर बनी सहमति।

32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे पटवारीयो ने राजस्व मंत्री से चर्चा के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री ने बजट के दौरान मांगे पूरी करने आश्वासन दिया है। बताया गया कि अभी हड़ताल स्थगित है, समाप्त नहीं हुआ है, अगर 3 महीने बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से हम हड़ताल पर चले जाएंगे। ज़िला अध्यक्ष ने बताया कि 17 जुलाई को राजस्व पटवारी संघ की बैठक तूता में आयोजित हुई और मांग पूरी होते तक हड़ताल को निरंतर जारी रखने संबंधी निर्णय को शासन ने बहुत गंभीरता से लिया और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी मांगों को पूरा करने की सहमति दी, आगामी तीन माह में संसाधन भत्ता 1500 देने, अक्तूबर के बजट में संसाधन कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैब को शामिल करने, जल्द ही पटवारी कार्यालय भवन बनाने बजट में लाने, वरिष्ठता पर पदोन्नति 45%–45 % की फाइल जल्द चलाने, छोटी छोटी ऑनलाइन की त्रुटियों पर कार्यवाही नही करने कलेक्टर को निर्देश जारी करने, नक्सली जोखिम भत्ता देने अक्टूबर बजट पर, भुइयां पर प्रत्येक माह पटवारी संघ के पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय में बैठक करने, सहित सभी मागो को पूरा करने आश्वासन मिला है।

Exit mobile version