
चकरभाठा थाना क्षेत्र में 37 बकरी-बकरा चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम सेवार और सारधा से चोरी हुए कुल 77 हजार रुपये कीमत के पशुओं में से कुछ को आरोपियों ने काटकर बेच दिया था, जिसकी 4 हजार रुपये की राशि पुलिस ने जब्त की है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




